Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsफिरोजपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 25 लाख...

फिरोजपुर मंडल ने टिकट चेकिंग में बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 25 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला

फिरोजपुर रेलवे मंडल ने टिकट चेकिंग के क्षेत्र में नया ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार और अपर मंडल रेल प्रबंधक नितीन गर्ग के नेतृत्व में योजनाबद्ध प्रयासों का परिणाम 22 अक्टूबर देखने को मिला। इस दिन मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ और मुख्य टिकट निरीक्षकों ने कुल 3 हजार 348 यात्रियों को बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़ा।

इन यात्रियों से वसूले गए जुर्माने के रूप में कुल 25 लाख 6 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ, जो मंडल के इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक है, इससे पहले यह रिकॉर्ड साल 2022 में 24 लाख 5 हजार था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments