पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा से विवाद के बाद सुर्खियों में आए म्यूजिक प्रोडयूसर पिंकी धालीवाल के घर बाहर फायरिंग हुई है, मोहाली सेक्टर-71 स्थित घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने छह से से सात राउंड हवाई फायरिंग हुई, और मौके से फरार हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं, पुलिस की ओर से इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को को चेक किया जा रहा है, पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

