Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना, मुकुंदपुर में बहस के...

दिल्ली में नहीं थम रही गोलीबारी की घटना, मुकुंदपुर में बहस के दौरान युवक को मारी गोली 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर से गोलीबारी की घटना सामने आई है जहां घर के बाहर खड़े युवक को बहस के बाद गोली मार दी।

दरअसल, यह घटना बीते रविवार (10 नवंबर) की है जहां उत्तरी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में 20 साल के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अपने घर के बाहर चार-पांच लोगों के साथ खड़ा था, तभी उनके बीच बहस हुई और एक व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। घटना के बाद पुलिस ने जांच के लिए टीमें गठित की है जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि मैंने उन्हें कुछ लाने के लिए भेजा था, तभी मैंने शोर सुना और कुछ लड़के आए और मुझे बताया कि किसी ने उसे गोली मार दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments