Tuesday, March 3, 2026
Home Current News कनाडा में तीन जगहों पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा में तीन जगहों पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Advertisement

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने एक बार फिर एक अंतरराष्ट्रीय अपराध की ज़िम्मेदारी ली है। रविवार देर रात (5 अक्टूबर) कनाडा में तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। लॉरेंस गिरोह ने सोशल मीडिया के ज़रिए गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ली। गिरोह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर गोलीबारी की वजह बताई।

लॉरेंस गिरोह से जुड़े फ़तेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि नवी टेसी नाम के एक व्यक्ति ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर लोगों से ₹50 लाख की रंगदारी वसूली थी, इसलिए उसके ठिकानों पर गोलीबारी की गई। बिश्नोई गिरोह को हाल ही में कनाडा ने आतंकवादी घोषित किया है।

फायरिंग को लेकर क्या बोला बिश्नोई गैंग

लॉरेंस गैंग के गुर्गे फतेह पुर्तगाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ”सत श्री अकाल, राम-राम सारे भाइयों को, मैं फतेह पुर्तगाल बोल रहा हूं गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी कनाडा में लॉरेंस गैंग के नाम पर वसूली और शूटिंग कर रहे हैं, उनकी जिम्मेदारी अब हम ले रहे हैं, नवी तेसी ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर गायकों से जबरदस्ती 5 मिलियन वसूले हैं, इसलिए हम उसके पीछे पड़े हुए हैं।”

उसने पोस्ट में लिखा, ”हम मेहनती लोगों से दुश्मनी नहीं रखते. जो भी मेहनत करके अपनी रोजी कमा रहे हैं और हमारे नौजवानों की इज्जत करते हैं, उनसे हमारा कोई झगड़ा नहीं, अगर अब किसी ने कोई गलत खबर फैलाई, तो जिन व्यापारियों की जान या व्यापार को नुकसान पहुंचा, उसकी जिम्मेदारी आप लोगों की होगी, हमारी नहीं, हमारा तरीका शायद गलत लग सकता है, लेकिन हमारा इरादा गलत नहीं है।”

कनाडा सरकार ने लॉरेंस गैंग को घोषित किया आतंकवादी संगठन

कनाडा सरकार ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बिश्नोई गिरोह को पहले ही आधिकारिक तौर पर आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया था, सरकार ने हत्या, गोलीबारी, आगजनी और जबरन वसूली और धमकी के जरिए आतंक फैलाने का आरोप लगाते हुए यह कदम उठाया था।