Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में बरनाला के धनौला के हनुमान मंदिर की रसोई में आग,...

पंजाब में बरनाला के धनौला के हनुमान मंदिर की रसोई में आग, 16 लोग झुलसे

पंजाब के बरनाला ज़िले के धनौला इलाके में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर की रसोई में आग लग गई। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए लंगर तैयार किया जा रहा था। हादसे में 15 लोगों के झुलसने की खबर है। हादसे में 7 लोग 80 प्रतिशत से ज़्यादा झुलस गए हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है। मंदिर में भंडारा चल रहा था, जिसके चलते लंगर हॉल में भंडारा तैयार किया जा रहा था। प्रशासन के अनुसार, आग तब फैली जब खाने के तेल की कढ़ाई में आग लग गई।

भट्टी के टैंक में डीज़ल डालते समय लगी आग

शाम करीब साढ़े सात बजे मंदिर के हॉल में लंगर तैयार कर रहे कारीगर भट्टी के टैंक में डीज़ल डाल रहे थे। इसी दौरान भट्टी में आग लग गई और धमाका हो गया। आग इतनी तेज़ी से फैली कि दूसरी भट्टी पर रखे पूरियों के तवे में भी आग लग गई।

लंगर बना रहे बरनाला निवासी मिट्टू सिंह, अतिनंद, बलविंदर सिंह, रामजीत सिंह, राम चंद्र और विशाल समेत 15 लोग आग की चपेट में आ गए। घायलों में 8 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। झुलसी महिलाओं की पहचान गुरमीत कौर, मंजीत कौर, गुरमेल कौर, अमरजीत कौर, परमजीत कौर, सुरजीत कौर और सरबजीत कौर के रूप में हुई है। घायल महिलाओं का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंदिर हॉल में 300 लोग मौजूद थे, बड़ा हादसा टल गया

करीब 7 घायलों को फरीदकोट के अस्पताल रेफर किया गया है। गौरतलब है कि जिस लंगर हॉल के पास यह हादसा हुआ, उसके पास मंदिर हॉल में करीब 300 लोग मौजूद थे। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, वरना और लोग प्रभावित हो सकते थे।

लोगों ने थाना धनौला के प्रभारी इंस्पेक्टर जगजीत सिंह को सूचना दी। पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुँची। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासन को सूचित किया गया। घटना के तुरंत बाद एसडीएम सोनम भंडारी भी मौके पर पहुंचीं और बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments