Thursday, March 5, 2026
Home Current News प्रताप सिंह बाजवा पर CM मान का तंज, बोले- बम गिनने वाले...

प्रताप सिंह बाजवा पर CM मान का तंज, बोले- बम गिनने वाले अब वकील कर रहे हैं

Advertisement

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पंजाब में हुए ग्रेनेड हमलों पर बयान को लेकर फंसे प्रताप सिंह बाजवा पर मोहाली स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हो गई है, पुलिस ने बाजवा के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

वहीं प्रताप सिंह बाजवा पर FIR दर्ज होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उनपर तंज कसते हुए कहा कि बम गिनने वाले अब वकील कर रहे हैं साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पंजाब में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है।