Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsवित्त मंत्री का मिडिल क्लास पर फोकस, 12 लाख कमाई तक कोई...

वित्त मंत्री का मिडिल क्लास पर फोकस, 12 लाख कमाई तक कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज जब अपना बजट भाषण शुरू किया तो मध्यम वर्ग को इनकम टैक्स में राहत का सबसे ज्यादा इंतजार था। बजट भाषण का समापन करते हुए वित्त मंत्री ने उनकी इच्छा पूरी की और अब देश में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री कर दिया गया है।

देश के मिडिल क्लास को बड़ी राहत देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में घोषणा की कि नई कर व्यवस्था के तहत अब 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स फ्री होगी। साथ ही मिडिल क्लास को 75,000 रुपये की मानक कटौती का लाभ मिलेगा। इस तरह उनकी कुल 12.75 लाख रुपये की सैलरी टैक्स मुक्त होगी।

न्यू रिजीम में नया इनकम टैक्स स्लैब

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मिडिल क्लास के लिए बड़ा ऐलान किया। अब 12 लाख आय तक कोई टैक्स नहीं लगेगा, 12 लाख से अधिक आय वाले लोगों के लिए अब नया टैक्स स्लैब लागू होगा।

– 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
– 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
– 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
– 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
– 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
– 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
– 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स

इस बार भी सरकार ने ओल्ड टैक्स रिजीम में कोई बदलाव नहीं किया है। यह सरकार की नई टैक्स व्यवस्था को बढ़ावा देने का संकेत है। इसके साथ ही देश में नया आयकर कानून बनेगा। इसके लिए सरकार अगले हफ्ते नया विधेयक लाएगी।

देश में अभी 1961 का आयकर अधिनियम लागू है। बजट 2020 में सरकार ने इसी कानून के तहत नई टैक्स व्यवस्था लागू की थी। लेकिन जुलाई 2024 में पेश बजट में सरकार ने साफ तौर पर कहा था कि देश में आयकर कानून में बदलाव की जरूरत है। इसके लिए एक समीक्षा समिति बनाई गई थी। अब उसी के आधार पर सरकार ने नया विधेयक लाने का ऐलान किया है, इससे बनने वाला आयकर कानून देश में 1961 के कानून की जगह लेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments