Sunday, March 8, 2026
Home Current News बड़े विमान हादसे का डर! 50 लोगों को लेकर उड़ान भर रहा...

बड़े विमान हादसे का डर! 50 लोगों को लेकर उड़ान भर रहा यात्री विमान लापता

Advertisement

रूस का एक यात्री विमान एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने के बाद गायब हो गया है. ये विमान रूस के पूर्वी अमूर क्षेत्र में था, जब इसका संपर्क टूटा. इस An-24 विमान में लगभग 50 यात्री सवार थे. इंटरफैक्स और SHOT समाचार एजेंसियों ने इस बात की जानकारी दी. SHOT से मिली जानकारी के मुताबिक एंगारा एयरलाइन की ओर से चलने वाला ये प्लेन अमूर में टिंडा शहर के लिए जा रहा था. आपको बता दें कि रूस का अमूर इलाका चीनी सीमा के पास है.