Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsराधिका पर पिता को था गर्व, फिर क्यों किया खून?

राधिका पर पिता को था गर्व, फिर क्यों किया खून?

आपने फिल्म दंगल का एक मशहूर डायलॉग तो सुना ही होगा कि ‘क्या हमारी लड़कियां लड़कों से कम हैं?’ इस डायलॉग को हरियाणा की बेटी, राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव ने सच कर दिखाया। राधिका यादव अब तक 18 स्वर्ण पदक जीत चुकी थीं, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके पिता उनके सपनों को चकनाचूर कर देंगे। दरअसल, गुरुवार (10 जुलाई) को राधिका घर पर खाना बना रही थीं, इसी दौरान उनके पिता ने पीछे से गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान राधिका की माँ भी घर पर ही थीं। आइए आपको बताते हैं कि पिता ने यह दिल दहला देने वाला अपराध क्यों किया?

आरोपी पिता गिरफ्तार

बेटी की हत्या के मामले में सेक्टर-56 थाना पुलिस ने आरोपी पिता दीपक यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल लाइसेंसी पिस्तौल भी बरामद कर ली।

उसने अपनी बेटी की हत्या क्यों की?

आरोपी पिता दीपक यादव ने अपनी राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी बेटी राधिका यादव की हत्या सिर्फ़ इसलिए कर दी क्योंकि उसे बेटी की कमाई खाने के लिए लोगों से ताने मिल रहे थे। झूठी शान के लिए उसने गुरुवार दोपहर अपनी बेटी को तीन गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के समय बेटी रसोई में खाना बना रही थी।

लोगों के तानों से तंग आ चुका था दीपक

बेटी की कमाई खाने के लोगों के तानों से तंग आकर पिता बेटी राधिका पर अकादमी बंद करने का दबाव बना रहा था, लेकिन राधिका इसके लिए तैयार नहीं थी। पिछले 15 दिनों से इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। गुरुवार को इसी विवाद में दीपक ने बेटी के खून से अपने हाथ रंग लिए। बताया जा रहा है कि दीपक यादव गुस्सैल स्वभाव का है। उसे किसी भी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है।

घटना के समय परिवार के सदस्य कहाँ थे?

बता दें कि जिस समय दीपक ने यह वारदात की, उस समय राधिका का भाई, माँ और चाचा कुलदीप का परिवार निचली मंजिल पर स्थित घर में था। गोली लगने के बाद राधिका को लहूलुहान हालत में मेरिंगो एशिया अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दोपहर में राधिका की मौत हो गई। मेरिंगो अस्पताल से ही थाना पुलिस को हत्या की जानकारी मिली। पिता ने कहा- उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है, लेकिन ताने दुख पहुंचा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments