HomeBreaking Newsमथुरा में फरसा वाले बाबा के बाद ट्रक ड्राइवर की भी मौत,...

मथुरा में फरसा वाले बाबा के बाद ट्रक ड्राइवर की भी मौत, एक्शन मोड में पुलिस, हादसे पर बवाल मचाने वाले 13 अरेस्ट

Farse Wale Baba Death: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कोसीकला थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अफवाहों ने बिगाड़ा माहौल

पुलिस के मुताबिक यह एक सामान्य सड़क दुर्घटना थी, लेकिन हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने इसे गौतस्करी से जोड़कर अफवाह फैलानी शुरू कर दी। इन भ्रामक खबरों के चलते इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

हाईवे जाम और पथराव

अफवाहों के प्रभाव में आकर कुछ लोगों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। छाता थाना क्षेत्र में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

अब तक 13 हुए गिरफ्तार

पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

4 लोगों ने फैलाई अफवाह

जांच में सामने आया कि मथुरा के बाहर का रहने वाला दक्ष चौधरी अपने तीन साथियों के साथ फरसा वाले बाबा के आश्रम पहुंचा था और वहां अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी ने अफवाहों को बताया निराधार

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने स्पष्ट किया कि यह घटना पूरी तरह सड़क दुर्घटना थी। मृतक के साथी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक भी हादसे में घायल हुआ था और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। पुलिस और मजिस्ट्रेट लगातार गश्त कर रहे हैं। आम लोगों से अपील की गई है कि बिना पुष्टि के किसी भी खबर को साझा न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More: 

CM योगी ने ‘राष्ट्रीय वानिकी संवाद’ का किया उद्घाटन, कहा – वन बचेंगे तो भविष्य बचेगा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments