Farmer Protest: आज फिर दिल्ली की तरफ बढ़ेंगे किसान, जानिए Traffic अपडेट

केंद्र सरकार और किसानों के बीच बातचीत बेनतीजा रहने के बाद शंभू बॉर्डर पर डटे किसान आज यानि 21 फरवरी को दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश करेंगे।

किसानों की तैयारी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने राजधानी की सभी सीमाओं और दिल्ली की तरफ आने वाले रास्तों पर सख्ती बढ़ा दी है। ऐसे में आज फिर से एक बार लोगों को आवाजाही और जाम का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, दिल्ली मेट्रो के संवेदनशील स्टेशनों पर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी निगरानी रखी हुई है। बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कड़ी सुरक्षा की गई है रोलर और बालू की बोरियों को भी रखा गया है।

किसानों के दिल्ली प्रवेश को देखते हुए दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही हरियाणा पुलिस ने् भी किसानों को रोकने के लिए विशेष तैयारियां की है।

वहीं, इस मामले पर गृह मंत्रालय की भी पैनी नजर है। मंत्रालय ने पंजाब सरकार को एक पत्र भेदा है जिसमे कहा गया है कि जो लोग बॉर्डर पर कानून तोड़ते है और अशांति फैलाते है उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए।