Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स का शुभारंभ, छात्रों को नए स्टार्टअप की दी...

पंजाब में एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स का शुभारंभ, छात्रों को नए स्टार्टअप की दी जाएगी ट्रेनिंग

पंजाब के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दुनिया का पहला एंटरप्रेन्योरशिप कोर्स शुरू किया गया है, इस कोर्स के तहत कॉलेज के छात्रों को नए स्टार्टअप शुरू करने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Image

चंडीगढ़ स्थित टैगोर थिएटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोर्स की शुरूआत की गई, इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के अलावा ‘आप’ पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

Image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आजकल पर्सनालिटी डेवलपमेंट का दौर है, उन्होंने बताया कि बिजनेस क्लास शुरू करने के पीछे सोच यही है कि ब्रेन स्टॉर्मिंग हो, उससे अच्छा उनके माइंड से अच्छा आइडिया निकले और एक अच्छी पहल शुरू हो।

Image

वहीं इस कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार की पहल की सराहना की और कहा कि सरकार की ओर से शुरू किए गए इस कोर्स से युवाओं को बेहतर मौके मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments