Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर में मुठभेड़, आरोपी बिक्रमजीत घायल हालत...

अमृतसर में पुलिस और नशा तस्कर में मुठभेड़, आरोपी बिक्रमजीत घायल हालत में गिरफ्तार

अमृतसर के गेट हकीमां इलाके में पुलिस और नशा तस्करों के बीच एनकाउंटर हुआ, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्कर को घायल हालत में दबोच लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी जानकारी दी।

घटना थाना गेट हकीमां के अंतर्गत आने वाली दाना मंडी की है, पुलिस ने यहां सुरक्षा के लिए नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान बाइक पर सवार एक नशा तस्कर मौके पर पहुंचा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ और पकड़ा गया, घायल तस्कर की पहचान बिक्रमजीत सिंह निवासी भकना के रूप में हुई है, पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments