Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के...

दिल्ली के उस्मानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर के बाद पकड़ा गया आरोपी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी बदमाश कई आपराधिक मामलों में शामिल है।

पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर इलाके में रात करीब 2:00 बजे चेकिंग के दौरान, पुलिस की एक टीम ने बिजली घर के पास जीरो पुश्ते के पास बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति को देखा। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चेतावनी दी और आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने फिर से फायरिंग की। गोली कांस्टेबल परमजीत की बीपी जैकेट में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

स्थिति को भांपते हुए, पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में दो राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली आरोपी के बाएँ पैर में लगी, जिससे वह गिर गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। आरोपी न्यू उस्मानपुर थाने में IPC की धारा 309(4) 3(5) के तहत दर्ज एक मामले में वांछित था। इससे पहले वेलकम पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में वह संलिप्त पाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments