गुजरात में स्थानीय निकाय(Gujarat Local Body Elections) चुनावों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसके तहत राज्य की 9,992 सीटों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि 28 अप्रैल को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। यदि कहीं जरूरत पड़ी तो 27 अप्रैल को पुनर्मतदान भी कराया जा सकता है। पूरी चुनाव प्रक्रिया 30 अप्रैल से पहले खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।
चुनाव की प्रक्रिया 6 अप्रैल से नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवार 11 अप्रैल तक अपने पर्चे भर सकेंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 15 अप्रैल नाम वापस लेने की आखिरी तारीख तय की गई है। आचार संहिता 1 अप्रैल से ही लागू कर दी गई है, जिसके साथ ही राज्य में चुनावी माहौल तेज हो गया है।
BJP के लिए अहम परीक्षा
इन चुनावों को सत्ताधारी BJP के लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा है। पिछले करीब तीन दशकों से गुजरात की सत्ता पर काबिज बीजेपी के सामने इस बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की चुनौती भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री Bhupendra Patel और उपमुख्यमंत्री Harsh Sanghavi के लिए ये चुनाव काफी अहम माने जा रहे हैं।
किन निकायों में होंगे चुनाव?
इस बार चुनाव कई स्तरों पर आयोजित होंगे, जिनमें:
-
नगर निगम: 1,044 सीटें
-
नगर पालिका: 2,624 सीटें
-
जिला पंचायत: 1,090 सीटें
-
तालुका पंचायत: 5,234 सीटें

