शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, नई सरकार बनने तक वे कार्यवाहक सीएम बने रहेंगे। सूत्रों की मानें तो 29-30 तारीख को शपथ ग्रहण भी संभव है। आपको बता दें कि राज्यपाल ने उन्हें नई व्यवस्था होने तक कार्यवाहक CM बने रहने को कहा है। राज्य विधानसभा का कार्यकाल आज खत्म हो रहा है, बीजेपी ने 132 सीटें जीती हैं। ऐसे में सूत्रों से खबर है कि इस बार सीएम पद बीजेपी के पास जाने वाला है। बीजेपी की तरफ से सीएम पद की रेस में देवेंद्र फडणवीस सबसे आगे चल रहे हैं।
Eknath Shinde Resign :एकनाथ शिंदे ने छोड़ दी CM की कुर्सी, हो सकता है 29-30 नवंबर को शपथ ग्रहण!
RELATED ARTICLES
