HomeBreaking Newsमनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी से ED करेगी पूछताछ, अब तक...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल अंबानी से ED करेगी पूछताछ, अब तक ₹15,700 करोड़ की संपत्ति कुर्क

उद्योगपति अनिल अंबानी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मुख्यालय पहुंचे। बता दें कि अनिल अंबानी के मुंबई स्थित घर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। ईडी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 3,716 करोड़ रुपये बताई जा रही है। एजेंसी का कहना है कि अंबानी और उनकी समूह कंपनियों के खिलाफ अब तक ₹15,700 करोड़ से अधिक की अटैच की जा चुकी है।

मुंबई स्थित ‘एबोड’ घर कुर्क

जांच के तहत ईडी ने मुंबई के पाली हिल स्थित अंबानी की आवासीय संपत्ति ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इस संपत्ति का मूल्य 3,716.83 करोड़ रुपये बताया गया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत ईडी की स्पेशल टास्क फोर्स (मुख्यालय) ने की। इसके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस भी जांच के दायरे में है।

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

ईडी का कहना है कि अनिल अंबानी और उनकी समूह कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोप हैं। इन मामलों की जांच के लिए हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

66 वर्षीय अनिल अंबानी अगस्त 2025 में भी ईडी के समक्ष पेश हो चुके हैं, जहां PMLA के तहत उनका बयान दर्ज किया गया था। मौजूदा पूछताछ उसी जांच की कड़ी मानी जा रही है।

अब तक की कार्रवाई और असर

मुंबई के प्रमुख आवासों में शुमार ‘एबोड’ की कुर्की को इस मामले में बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। ईडी के अनुसार, अंबानी और उनसे जुड़ी संस्थाओं के खिलाफ अब तक कुल लगभग 15,700 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। यह मामला देश के बड़े कॉर्पोरेट वित्तीय जांच अभियानों में से एक बन गया है। आगे की कानूनी और जांच प्रक्रिया पर बाजार और निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Read More

AI समिट विवाद: शिमला में 20 घंटे हाई-वोल्टेज ड्रामा, तीन आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली रवाना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments