Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsडॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी बेदाग सेवा, अत्यंत विनम्रता...

डॉ. मनमोहन सिंह को राष्ट्र के प्रति उनकी बेदाग सेवा, अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा- द्रौपदी मुर्मू 

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के बाद पूरा देश शोक की लहर में डूबा हुआ है इसी कड़ी में कई राजनेता भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह उन राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान सहजता से काम किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिका और भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही उन्होंने आगे लिखा लिखा कि उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका जाना हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments