Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsश्री सांवलिया सेठ मंदिर की खुली दान पेटी, चढ़ावा इतना के होश...

श्री सांवलिया सेठ मंदिर की खुली दान पेटी, चढ़ावा इतना के होश उड़ जाएंगे

मेवाड़ क्षेत्र की आस्था के प्रमुख केंद्र श्री सांवलिया सेठ मंदिर में श्रद्धालुओं का दान एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंदिर में 26 अप्रैल को खोले गए दानपात्र की गिनती का चौथा चरण बुधवार को पूरा हो गया, जिसमें 4 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए की राशि गिनी गई। इसके साथ ही अब तक कुल 21 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए की गिनती हो चुकी है, जो श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और मंदिर की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

श्री सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार खुलते ही पहले दिन 10 करोड़ रुपए की गिनती हुई, जो अब तक की एक दिन की सबसे बड़ी राशि थी। इसके बाद से लगातार गिनती का सिलसिला जारी है और हर दिन बड़ी मात्रा में दान निकल रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार 27 अप्रैल को अमावस्या के कारण गिनती का काम स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद 28 अप्रैल सोमवार को दोबारा गिनती शुरू हुई और इस दिन 3 करोड़ 73 लाख 70 हजार रुपए की राशि गिनी गई। मंगलवार को तीसरे दिन 3 करोड़ 76 लाख 30 हजार रुपए मिले, जबकि बुधवार को हुए चौथे राउंड में 4 करोड़ 15 लाख 50 हजार रुपए मिले।

पिछली बार से ज्यादा हो सकता है दान

गौरतलब है कि श्री सांवलिया सेठ मंदिर में देशभर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं और नकदी के साथ ही सोना, चांदी व अन्य कीमती सामान दान के रूप में चढ़ाते हैं। मंदिर ट्रस्ट की ओर से समय-समय पर दानपात्र खोले जाते हैं और पारदर्शिता के साथ गिनती की जाती है। मौजूदा गिनती प्रक्रिया में पुलिस, प्रशासन व मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी नजर रख रहे हैं। श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले इस दान का उपयोग मंदिर के कार्यों, सामाजिक कार्यों व जरूरतमंदों की मदद में किया जाता है। सांवलिया सेठ व अन्य मंदिरों की बढ़ती शान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments