Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsरात को सोते समय इन चीजों को भूल से भी न रखें...

रात को सोते समय इन चीजों को भूल से भी न रखें पास, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

ऐसा बड़े-बुजुर्ग कहा करते थे कि रात को सोते समय हमेशा अच्छी बातें सोचनी और सुननी चाहिए। ऐसा इस वजह से क्योंकि जब हमारा मन शांत रहेगी तभी हम सुकून की नींद सो सकेंगे। जिस तरह के माहौल में हम सोते हैं वह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस वजह से वास्तु में कुछ ऐसे रूल्स बताए गए हैं जिन्हे रात को सोते समय अवश्य फॉलो करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें जो रात को सोते समय बेड के पास नहीं रखनी चाहिए।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से बना लें दूरी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रौशनी हमारे तन और मन को बहुत प्रभावित करती है। यदि हम सोते समय रात को इन चीजों को अपने पास रखते हैं तो वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। इन चीजों को हमेशा अपने से दूर रख कर ही सोना चाहिए।

किताबें और कागजात न रखें अपने पास

ऐसा देखने में आता है कि कई लोग पढ़ते-पढ़ते ही सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी किताब या फिर ऐसा कोई भी दस्तावेज जिस पर कुछ लिखा हुआ है उसे अपने पास रख कर नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से नींद में बाधा उतपन्न होती है।

नुकीली चीजें न रखें आस-पास

कैंची, चाकू जैसी नुकीली चीजें नकारात्मकता को बढ़ाने का काम करती हैं। रात को सोते समय बिस्तर के पास ये चीजें रखी होंगी तो मन में बेचैनी रहेगी और और वास्तु दोष भी उतपन्न होगा।

न रखें पैसों से भरा पर्स

पैसों को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। यदि आप इन्हें अपने सोने वाली जगह पर रखेंगे तो उनका अपमान होगा। जिस वजह से आने वाले समय में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के अलावा बेड के आसपास पैसे, गहने या अन्य कीमती सामान भी नहीं रखना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments