दिवाली से पहले CM केजरीवाल ने दिया बड़ा तोहफा, MCD के 5000 कर्मचारी होंगे पक्के

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई जानकारियां साझा की। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को लेकर एक बड़ा एलान भी किया, उन्होंने एलान करते हुए बताया कि दिल्ली नगर निगम के पांच हजार कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले नगर निगम में सिर्फ भ्रष्टाचार होता था लेकिन अब आम आदमी पार्टी ने अपना वादा पूरा किया है। पहले सफाई कर्मचारियों का शोषण होता था अब सफाई कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिलती है इसके साथ ही उन्होंने दिवाली और छठ की शुभकामनाएं भी दी।