HomeBreaking Newsबंगाल की हालत देखकर दुख होता है... TMC पर निशाना साधते हुए...

बंगाल की हालत देखकर दुख होता है… TMC पर निशाना साधते हुए बोले CM योगी 

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की मौजूदा स्थिति पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल अब बदलाव के रास्ते पर है और जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।

“बंगाल की हालत देखकर दुख होता है” – CM योगी

सीएम योगी ने कहा कि बंगाल, जो स्वामी विवेकानंद की भूमि है, आज अपनी पहचान खोता नजर आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस, फिर वामपंथी और अब पिछले 15 वर्षों से टीएमसी ने राज्य को गरीबी और अव्यवस्था की ओर धकेला है।

कानून व्यवस्था पर सवाल

योगी आदित्यनाथ ने बंगाल में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि यहां अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वहां भी दंगे होते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। उन्होंने कहा, “यूपी में अब न माफिया हैं, न गुंडे। हर नागरिक सुरक्षित है।”

डेमोग्राफी बदलने की कोशिश

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल वोट बैंक की राजनीति के लिए बंगाल की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश में दलित हिंदू की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर भी राज्य सरकार ने चुप्पी साधे रखी।

त्योहारों पर भी राजनीति का आरोप

उन्होंने कहा कि बंगाल में दुर्गा पूजा और नवरात्रि जैसे त्योहारों में भी बाधाएं डाली जाती हैं, जो चिंताजनक है। जनसभा में योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस, वामपंथी और टीएमसी को सत्ता से हटाकर राज्य में बदलाव लाएं। उन्होंने कहा, “यह सही समय है कि हम सब मिलकर बंगाल को उसकी पुरानी पहचान और गौरव वापस दिलाएं।”

Read More

अपनी जिंदगी से हार मानने लगी थीं Asha Bhosle, कुछ ऐसी थी दर्द, दूरी और टूटते हौसले की कहानी…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments