Saturday, March 7, 2026
Home Current News लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, प्रियंका गांधी ने सरकार से...

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, प्रियंका गांधी ने सरकार से किए तीखे सवाल

Advertisement

संसद का मानसून सत्र जारी है जिसमें कि संसद के दोनों सदनों में (लोकसभा और राज्यसभा) पहलगाम हमले के बाद सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की जा रही है। आज लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार का पक्ष रखते हुए ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी।

लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोग सरकार के भरोसे कश्मीर घूमने गए थे और सरकार ने उन्हें भगवान भरोसे छोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पहलगाम में जब आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया तब वहां एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।