Thursday, March 5, 2026
Home Current News 5 साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान शुरू, कोलकाता से ग्वांगझू...

5 साल बाद भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान शुरू, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए पहली उड़ान रवाना हुई

Advertisement

चाइना इस्टर्न एयरलाइंस 9 नवंबर से शंघाई और दिल्ली के बीच सीधे फ्लाइट्स फिर से शुरू हई। ये फ्लाइट्स हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शनिवार और रविवार चलेंगी और इसके लिए A330-200 एयरक्राफ्ट इस्तेमाल होगा।

वहीं, भारत और चीन के बीच सीधी हवाई सेवाएं पांच साल से ज्यादा समय के बाद आज से फिर शुरू हुई, इंडिगो ने कोलकाता और ग्वांगझोउ के बीच फ्लाइट्स फिर से शुरू कर दि है।

चाइना इस्टर्न एयरलाइंस का कहना है कि इस सेवा के फिर से शुरू होने से भारत-चीन के लोगों के बीच संपर्क और आर्थिक-व्यापारिक सहयोग को नई गति मिलेगी।

बता दें कि भारत और चीन के बीच सीधी फ्लाइट्स 2020 की शुरुआत तक चल रही थीं, लेकिन कोरोना महामारी और इसके बाद पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के कारण इन्हें बंद कर दिया गया था।