HomeBreaking Newsधुरंधर 2 को लगा बड़ा झटका, तमिल-तेलुगु प्रीव्यू शोज कैंसिल

धुरंधर 2 को लगा बड़ा झटका, तमिल-तेलुगु प्रीव्यू शोज कैंसिल

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज आज से पेड प्रिव्यू के तौर पर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। निर्देशक आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर ने फैंस के बीच क्रेज और उत्सुकता का पारा ऊंचा कर दिया है। पहले पार्ट की जबरदस्त सफलता के बाद, धुरंधर 2 भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को पूरी तरह तैयार है, और इसका अंदाजा एडवांस बुकिंग में रिकॉर्ड तोड़ कमाई से आसानी से लगाया जा सकता है।

फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों की एक्सपेक्टेशन को और हाई कर दिया है। इस बार मेकर्स डबल एक्शन और थ्रिलर का वादा कर रहे हैं। सेकंड पार्ट में हमजा (रणवीर सिंह) की लियारी पर कब्जा जमाने और आतंकियों को खत्म करने की कहानी दिखाई जाएगी। साथ ही हमजा के जसकीरत सिंह रंगी बनने की यात्रा भी दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, और आर माधवन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म तोड़ सकती है पुराने रिकॉर्ड

माना जा रहा है कि यह फिल्म पुराने कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। सेंसर बोर्ड ने इसे A सर्टिफिकेट दिया है। ईद वीकेंड में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने को तैयार है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े बता रहे हैं कि फिल्म पहले दिन ही वर्ल्डवाइड 200 करोड़ तक कलेक्शन कर सकती है। इसे साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्में बाहुबली 2 और RRR के रिकॉर्ड्स को चुनौती देने वाली माना जा रहा है। पहले वीकेंड में ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर सकती है।

तमिल-तेलुगु प्रीव्यू शोज हुए कैंसिल

धुरंधर 2 हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हो रही है। लेकिन कुछ जगहों पर तमिल और तेलुगु प्रीव्यू शोज कैंसिल कर दिए गए हैं। कोयंबटूर के ब्रॉडवे सिनेमाज ने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बताया कि तमिल प्रीव्यू शोज कैंसिल करने का कारण कंटेंट डिलीवरी में देरी है। उनकी जगह हिंदी शोज शेड्यूल किए जा रहे हैं और तमिल प्रीव्यू शोज के लिए बुक किए गए टिकटों का रिफंड किया जा रहा है।

कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि हिंदी वर्जन कई थिएटर्स में लेट डिलीवर हुआ है, लेकिन यह सिर्फ कुछ चुनिंदा जगहों की समस्या है। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म्स पर साउथ के अन्य राज्यों में तमिल और तेलुगु प्रीव्यू शोज अभी भी उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़ें : CM योगी ने बताई जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की कंफर्म तारीख, PM मोदी को भेजा न्योता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments