HomeBreaking News‘धुरंधर 2’ रह गई पीछे...धुरंधर की नाक के नीचे से ₹10 करोड़...

‘धुरंधर 2’ रह गई पीछे…धुरंधर की नाक के नीचे से ₹10 करोड़ की छोटी फिल्म 6 दिन में कमा गई रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा…

मलयालम सिनेमा की फिल्म ‘वाज़ा 2(Vaazha 2) : बायोपिक ऑफ़ ए बिलियन ब्रोस’ बड़े बजट और स्टार पावर से सजी फिल्मों के बीच भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है। खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ जैसी चर्चित फिल्म के बीच रिलीज होने के बावजूद ‘वाज़ा 2’ ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत फिल्म की कमाई लगातार स्थिर बनी हुई है और हर दिन इसके आंकड़े प्रभावित कर रहे हैं।

फिल्म ने रिलीज के छठे दिन भी शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 7.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके पहले दिन की कमाई के बराबर है। महज छह दिनों में फिल्म ने भारत में 40.20 करोड़ रुपये (नेट) का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 46.56 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ओवरसीज़ मार्केट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। छठे दिन लगभग 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ विदेशी बाजारों में इसका कुल कलेक्शन 44.90 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह वर्ल्डवाइड फिल्म ने अब तक 91.46 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। केरल में फिल्म को खास तौर पर जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है।

300% से ज्यादा मुनाफा

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट करीब 10 करोड़ रुपये है। इस हिसाब से ‘वाज़ा 2’ ने अब तक करीब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है। ROI के लिहाज से देखें तो फिल्म ने लगभग 302% रिटर्न हासिल कर लिया है, जो इसे साल 2026 की सबसे ज्यादा मुनाफा देने वाली मलयालम फिल्मों में शामिल करता है। इसी के साथ इसने ‘प्रकम्बनम’ के 283.75% रिटर्न के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।

दर्शकों से दिखा कहानी का कनेक्शन

फिल्म की कहानी चार दोस्तों-हाशिर, एलन, अजिन और विनायक-के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें समाज अक्सर नाकाम और परेशानी पैदा करने वाला मानता है। कई मुश्किलों और सामाजिक दबावों के बीच ये दोस्त खुद को समझने और जीवन में अपनी राह बनाने की कोशिश करते हैं। हालांकि पहले पार्ट में भी इसी तरह की थीम थी, लेकिन ‘वाज़ा 2’ की कहानी और किरदार दर्शकों के साथ ज्यादा गहराई से जुड़ते नजर आ रहे हैं, जो इसकी सफलता की बड़ी वजह बन गए हैं। कुल मिलाकर, कम बजट में बनी यह फिल्म कंटेंट के दम पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 3 घंटे में तय होगी पटना-पूर्णिया की दूरी, 32,000 करोड़ रुपये में बनेगा बिहार का पहला…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments