HomeBreaking Newsएयरलाइंस की मनमानी पर लगेगा ब्रेक, 60% सीटों पर खत्म हुआ एक्स्ट्रा...

एयरलाइंस की मनमानी पर लगेगा ब्रेक, 60% सीटों पर खत्म हुआ एक्स्ट्रा चार्ज का खेल

DGCA Guidelines: हवाई यात्रा करने वालों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा राहत भरा फैसला लिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस कंपनियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब हर फ्लाइट में कम से कम 60 प्रतिशत सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएं। इस कदम का उद्देश्य सीट चुनने के नाम पर वसूले जाने वाले मनमाने शुल्क पर रोक लगाना है।

साथ बैठने के लिए नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क 

नए नियमों के अनुसार, यदि कोई यात्री परिवार या दोस्तों के साथ एक ही पीएनआर पर टिकट बुक करता है, तो एयरलाइन को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी यात्रियों को साथ बैठने की सुविधा मिले। साथ ही, कोशिश की जाएगी कि उन्हें अगल-बगल की सीटें दी जाएं, जिससे यात्रियों को अलग-अलग बैठने की परेशानी न हो।

अब मिलेगी पूरी जानकारी 

सरकार ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस को खेल उपकरण और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट ले जाने के नियमों को भी सुधारने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पालतू जानवरों को साथ ले जाने से जुड़े नियमों को भी स्पष्ट रूप से बताना अनिवार्य होगा, ताकि यात्रियों को पहले से पूरी जानकारी मिल सके।

यात्रियों के अधिकारों का रखा जाएगा खास ख्याल 

फ्लाइट में देरी, रद्द होने या बोर्डिंग से इनकार किए जाने की स्थिति में भी अब यात्रियों के अधिकारों का सख्ती से पालन करना होगा। एयरलाइंस कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी परिस्थितियों में यात्रियों को उनके सभी अधिकार मिलें। साथ ही, इन अधिकारों की जानकारी एयरलाइंस की वेबसाइट, मोबाइल ऐप, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करनी होगी।

क्षेत्रीय भाषाओं में दी जाएगी सारी जानकारी 

सरकार ने यह भी निर्देश दिया है कि यात्रियों को उनके अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी दी जाए। इसका उद्देश्य यह है कि देश के हर वर्ग के लोग आसानी से नियमों को समझ सकें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें। सरकार का यह फैसला हवाई यात्रा को अधिक आसान, सुलभ और यात्रियों के लिए बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। इससे यात्रियों को अतिरिक्त खर्च से राहत मिलने के साथ-साथ बेहतर सुविधा भी मिलेगी।

Read More:

पंजाब: कड़ी सुरक्षा के बावजूद कैंपस में घुसे हमलावर, छात्र नेता पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments