HomeBreaking Newsदिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोर गैंग का पर्दाफाश, वायरल वीडियो...

दिल्ली के उत्तम नगर में दूध चोर गैंग का पर्दाफाश, वायरल वीडियो से 2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के उत्तम नगर(Uttam Nagar) इलाके में दूध और दही की क्रेट चोरी करने वाले एक अनोखे गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। यह गैंग सप्लाई गाड़ियों का पीछा कर मौका पाकर दूध से भरी क्रेट चोरी करता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब इस पूरी वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई।

आउटर जिले की एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉड ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी एक थ्री-व्हीलर (ऑटो) का इस्तेमाल कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। 3 अप्रैल को मिली एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को उस समय पकड़ लिया, जब वे एक स्थान पर मिलने पहुंचे थे। मौके से 14 खाली दूध की क्रेट भी बरामद की गईं।

बरामद ऑटो भी चोरी का निकला

पुलिस के मुताबिक, बरामद ऑटो भी चोरी का निकला, जिसे प्रेम नगर क्षेत्र से चुराया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपना तरीका भी कबूल किया, जिसमें वे सुबह के समय दूध सप्लाई वाहनों का पीछा करते थे और सप्लाई के दौरान रखी गई क्रेट्स को मौका मिलते ही उठा ले जाते थे। बाद में चोरी किया गया सामान डाबड़ी और बिंदापुर जैसे इलाकों में बेच दिया जाता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी मोहित उर्फ पाथा का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर 38 से अधिक चोरी और स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से बाहर आया था। दूसरा आरोपी आयुष मान पांडे भी इसी इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में बड़ा फ्रॉड! पेट्रोल की जगह गाड़ियों में भर दिया पानी, 20 वाहन हुए खराब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments