दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर भी मंच पर उनके साथ मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अनुपन खेर से संवाद करते हुए दिल्ली सरकार की प्राथमिकताओं, चुनौतियों और उपलब्धियों समेत कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की।
इस दौरान रेखा गुप्ता ने अपने भाषण की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते वह गर्व से कह सकती हैं कि हमारी सेना ने हमें गौरवान्वित किया है साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए धन्यवाद भी किया।
