Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली की हवा फिर ‘बेहद खतरनाक’: AQI 439 तक पहुंचा

दिल्ली की हवा फिर ‘बेहद खतरनाक’: AQI 439 तक पहुंचा

राजधानी दिल्ली की हवा शनिवार सुबह फिर अत्यंत प्रदूषित रही। AQI 439 दर्ज किया गया, जो Hazardous (अत्यंत खतरनाक) श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार यह स्तर सामान्य ‘सीवियर’ श्रेणी से भी ऊपर है।

सबसे बड़ी चिंता की वजह हवा में मौजूद प्रदूषक कण-

  • PM2.5: 294 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

  • PM10: 390 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर

ये दोनों ही स्तर स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा माने जाते हैं।

मौसम: 12° न्यूनतम और 25° अधिकतम तापमान

दिल्ली में आज-

  • न्यूनतम तापमान: 12°C

  • अधिकतम तापमान: 25°C
    रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह-शाम कोहरा और धुंध बनी रहेगी।

AQI में अगले 3–4 दिनों तक सुधार की उम्मीद नहीं

CPCB के मुताबिक-

  • अगले 3-4 दिन हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी रहेगी।

  • 27–28 नवंबर के बाद हवा की गति बढ़ सकती है (10–15 किमी/घंटा या उससे अधिक), जिससे प्रदूषित हवा थोड़ी साफ हो सकती है।

  • बारिश की कोई संभावना नहीं, इसलिए पूरी राहत दिसंबर के पहले सप्ताह से पहले मुश्किल है।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए अलर्ट

ग्रैप-3 लागू होने के बावजूद हवा खतरनाक बनी हुई है। डॉक्टरों ने विशेष तौर पर-

  • बच्चों, बुजुर्गों, अस्थमा और सांस के मरीजों को घर में रहने की सलाह दी है। ऐसे लोगों के लिए वर्तमान एयर क्वालिटी अत्यंत जोखिमपूर्ण है।

ठंड बढ़ रही है, विजिबिलिटी भी प्रभावित

नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान में गिरावट जारी रहेगी, रातें और ठंडी होंगी,

  • सुबह-शाम धुंध और कोहरा दिखाई देगा, जिससे दृश्यता कम होगी। हवा की गति बेहद धीमी होने के कारण प्रदूषण जमीन पर ही जमा हो रहा है और AQI लगातार खराब बना है।

परिवहन और एडवाइजरी

दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए GRAP-3 के तहत कई उपाय लागू कर चुकी है, लेकिन AQI खतरे के स्तर से ऊपर है।

जनता के लिए सलाह:

  • बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें।

  • बाहर जाना पड़े तो मास्क ज़रूर पहनें।

  • निजी वाहन की बजाय मेट्रो, सार्वजनिक परिवहन या ई-वाहन का उपयोग करें।

  • बाहरी गतिविधियों से बचें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments