Saturday, March 7, 2026
Home Current News दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी निजात, दिल्ली सरकार ने तैयार किया मास्टर...

दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी निजात, दिल्ली सरकार ने तैयार किया मास्टर प्लान 

Advertisement

दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म करने के लिए दिल्ली सरकार ने मास्टर प्लान तैयार किया है, ये प्लान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक के बाद तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद हम लगातार ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के साथ संपर्क में हैं और दिल्ली की जनता को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिल रहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में पॉल्यूशन कम करने और ट्रैफिक स्मूथ करने के लिए शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला रोड तक 7 किलोमीटर की अंडरग्राउंड टनल बनाई जाएगी, इसके बाद आईएनए से एयरपोर्ट तक एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा जो आगे फरीदाबाद और गुरुग्राम से भी जोड़ेगा।