दिल्लीवालों कड़ाके की ठंड के लिए हो जाओ तैयार, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल?

उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में तापमान में अब गिरावट देखने को मिल रही है। सुबह और रात में ठंड का एहसास ज्यादा हो रहा है, हालांकि दिन में इतनी सर्दी महसूस नहीं हो रही है।

वहीं मौसम विभाग द्वारा आने वाले दिनों में दिल्ली में तापमान में गिरावट दर्ज देखने को मिल रही है। बता दें कि, दिल्ली में आज यानि रविवार (19 नवंबर) को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने की संभावना है। इसके साथ ही 23 नवंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।