HomeLatest Newsदिल्ली: नवरात्रि में कालकाजी के आसपास ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर लगेगा...

दिल्ली: नवरात्रि में कालकाजी के आसपास ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर लगेगा जाम, पुलिस की खास एडवाइजरी जारी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में चैत्र नवरात्रि के दौरान कालकाजी मंदिर के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। 18 मार्च से 27 मार्च 2026 तक चलने वाले इस पर्व में लाखों श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।

कहां जाम लगने के आसार?

पुलिस के अनुसार, आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर अत्यधिक भीड़ के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रह सकती है और जाम की स्थिति बन सकती है। खासतौर पर नेहरू प्लेस से मोदी मिल फ्लाईओवर तक आउटर रिंग रोड पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस क्षेत्र में किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को दी सलाह 

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे पहले से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और संभव हो तो मेट्रो, बस जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम से बचा जा सकेगा। साथ ही, मथुरा रोड जैसे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की भी अपील की गई है।

पैदल आने वाले श्रद्धालु करें फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल 

पैदल आने वाले श्रद्धालुओं से कहा गया है कि वे सड़क पार करने के लिए केवल फुट ओवर ब्रिज का ही उपयोग करें। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए इलाके में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।

दूर-दूर से कालकाजी मंदिर पहुंचेंगे भक्त 

हर साल की तरह इस बार भी नवरात्रि के दौरान कालकाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन होगा, जिसके लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचेंगे। ऐसे में ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए समय से निकलना और नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होगा।

Read More:

‘अब न दंगे, न कर्फ्यू…’ CM योगी ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर अपनी बड़ी उपलब्धियां गिनाईं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments