HomeBreaking Newsदिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ सफल, असली मालिकों तक पहुंचे 50 लाख...

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन विश्वास’ सफल, असली मालिकों तक पहुंचे 50 लाख के 320 खोए मोबाइल

दिल्ली के शाहदरा जिले में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत पुलिस(Delhi Police) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान के दौरान टेक्निकल सर्विलांस और विभिन्न राज्यों में की गई छापेमारी के जरिए कुल 320 मोबाइल फोन बरामद किए गए।  बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। शनिवार को डीसीपी कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ये सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए, जिससे लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

टेक्नोलॉजी बनी बड़ी ताकत

इस पूरे अभियान की शुरुआत 1 जनवरी 2026 को शाहदरा जिले के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा के निर्देशन में की गई थी। ऑपरेशन की जिम्मेदारी एएसआई दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल गगन दीप, तेजवीर सिंह और मनोज कुमार की टेक्निकल टीम को सौंपी गई थी।

टीम ने पारंपरिक तरीकों जैसे IMEI ट्रैकिंग और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) विश्लेषण के साथ-साथ भारत सरकार के CEIR पोर्टल का प्रभावी इस्तेमाल किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केवल CEIR पोर्टल की मदद से ही 75 मोबाइल फोन ट्रैक किए गए। आरोपियों तक पहुंचने के लिए दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी कई स्थानों पर दबिश दी गई।

13 टीमों ने मिलकर ऑपरेशन किया सफल

इस अभियान को अंजाम देने के लिए जिले के अलग-अलग थानों की 13 विशेष(Delhi Police) टीमें गठित की गई थीं। सभी टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए।

ऐसा रहा रिकवरी का ग्राफ

  • थाना शाहदरा: 88 मोबाइल

  • थाना जीटीबी एन्क्लेव: 68 मोबाइल

  • थाना सीमापुरी: 51 मोबाइल

  • थाना आनंद विहार: 43 मोबाइल

  • थाना फर्श बाजार: 21 मोबाइल

  • थाना गीता कॉलोनी: 20 मोबाइल

इसके अलावा विवेक विहार, जगतपुरी, गांधी नगर, कृष्णा नगर और एमएस पार्क थाना क्षेत्रों की टीमों ने भी इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि चोरी और स्नैचिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके और लोगों का भरोसा कायम रखा जा सके।

यह भी पढ़ें : लुधियाना में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 3,100 किलो चूरा पोस्त किया बरामद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments