Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500KG की बड़ी खेप पकड़ी, इतने रुपए...

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 500KG की बड़ी खेप पकड़ी, इतने रुपए आंकी गई रकम

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने बुधवार को ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। 500 किलो से ज्यादा कोकीन बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब दो हजार करोड़ रुपये बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया है। नार्को टेरर के एंगल से जांच की जा रही है।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया, “आरोपी की पहचान दिल्ली के वसंत विहार निवासी तुषार गोयल के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि तुषार के दो साथी हिमांशु और औरंगजेब भी इसमें शामिल थे। इसके अलावा रिसीवर भरत जैन को भी कुर्ला वेस्ट से गिरफ्तार किया गया है।”

‘मध्य पूर्व देशों से हो रही है कंट्रोल’

प्रमोद सिंह कुशवाह ने आगे बताया कि तुषार गोयल, हिमांशु और औरंगजेब से करीब 15 किलो कोकीन बरामद की गई। इन्हें उस वक्त पकड़ा गया, जब ये रिसीवर को सप्लाई करने के लिए महिपालपुर एक्सटेंशन गोदाम से बाहर आ रहे थे। गोदाम में बचा हुआ गांजा और कोकीन मिला है। उन्होंने बताया कि इस खेप के लिंक सामने आए हैं, इसे मिडिल ईस्ट से कंट्रोल किया जा रहा था, जहां का बड़ा हैंडलर दिख रहा है। सीपी कुशवाह ने बताया कि हाल के दिनों में पकड़ी गई कोकीन की यह सबसे बड़ी खेप है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments