Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsजासूसी मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने नेपाली मूल...

जासूसी मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, पुलिस ने नेपाली मूल के 2 ISI एजेंट को किया गिरफ्तार

देश की खुफिया एजेंसियों जनवरी से मार्च तक चलाए गए गुप्त ऑपरेशन में एक बड़े जासूसी गिरोह का पर्दाफाश किया है, I.S.I देश की राजधानी दिल्ली में कोई बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रही थी।

दिल्ली पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसियों ने दो ISI एजेंटों को गिरफ्तार किया गया, दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि नेपाली मूल के ISI एजेंट अंसारुल मियां अंसारी समेत दो एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से सुरक्षा बलों से जुड़े कई गोपनीय दस्तावेज बरामद किए गए।

दिल्ली पुलिस ने मई में चार्जशीट दाखिल की और गिरफ्तार किए गए दोनों ISI एजेंट तिहाड़ जेल में बंद हैं, बता दे कि नेपाल मूल के आरोपी अंसारुल मियां अंसारी को दिल्ली में उस समय पकड़ा गया जब वह पाकिस्तान जाने की फिराक में था, वो आईएसआई के कहने पर दिल्ली आया था।

ISI ने अंसारुल से गोपनीय दस्तावेजों की सीडी बनाकर पाकिस्तान भेजने को कहा था, उससे पूछताछ के बाद एक और मामला दर्ज किया गया, वहीं दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किए गए नेपाली नागरिक अंसारुल मियां अंसारी कतर में कैब चलाता था, जहां उसकी मुलाकात आईएसआई के एक हैंडलर से हुई थी, बाद में आरोपी अंसारुल मियां अंसारी को पाकिस्तान ले जाया गया। जहां उसे कई दिनों तक आईएसआई के अधिकारियों ने प्रशिक्षण दिया और फिर नेपाल के रास्ते दिल्ली भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments