Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Delhi : जनकपुरी हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DJB के तीन...

Delhi : जनकपुरी हादसे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DJB के तीन अधिकारी सस्पेंड, परिवार को मुआवजा देने का ऐलान

Advertisement

पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर बाइक सवार युवक की मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के अधिकारियों और निर्माण कार्य से जुड़े कॉन्ट्रैक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

जल बोर्ड के तीन अधिकारी सस्पेंड

घटना के बाद दिल्ली जल बोर्ड ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। साथ ही, बोर्ड ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने का भी ऐलान किया है।

कैसे हुआ हादसा ?

दरअसल, 5 फरवरी की देर रात 25 वर्षीय कमल भयानी दिल्ली जल बोर्ड की कंस्ट्रक्शन साइट पर खोदे गए गड्ढे में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 6 फरवरी की सुबह करीब 8 बजे PCR कॉल मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

परिजनों ने पुलिस पर लगाया आरोप

मृतक के जुड़वां भाई करण ने बताया कि कमल को तलाशने के लिए वे पूरी रात अलग-अलग इलाकों में भटकते रहे। उन्होंने 7-8 पुलिस स्टेशनों में मदद मांगी, लेकिन न तो शिकायत दर्ज की गई और न ही तलाश शुरू हुई। करण के मुताबिक, सुबह जब उन्होंने कमल के फोन पर कॉल किया तो पुलिस ने फोन उठाकर उसकी मौत की जानकारी दी। कमल के दोस्त मयंक ने बताया कि रात 11:30 बजे कमल से आखिरी बार बात हुई थी। उसने कहा था कि वह डिस्ट्रिक्ट सेंटर के पास है और 15 मिनट में घर पहुंच जाएगा। इसके बाद संपर्क टूट गया। मयंक ने आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया और कहा कि सुबह 11 बजे से पहले रिपोर्ट नहीं ली जाएगी। उनका कहना है कि अगर समय रहते खोज शुरू होती तो कमल की जान बच सकती थी।