Delhi-NCR Weather: राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी, बादल छाए रहने की आशंका

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शीतलहर जारी है, हालांकि, पिछले दो दिनों से तेज धूप के बावजूद भी सर्द हवाएं चल रही है। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान तापमान में सामान्य से दो डिग्री की गिरावच दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज आसमान में आंशिक रूप से बाद छाए रहने की संभावना है लेकिन दोपहर के समय धूप भी निकलेगी। दिल्ली-एनसीआर में 10 फरवरी तक शुष्क औऱ बर्फीली हवाएं चलने की संभावना है। आने वाले कुछ दिनों में तापमान में कोई बदलाव नहीं दिखेगा। 12 फरवरी तक आसमान साफ रहेगा और सर्द हवाएं भी कमजोर पड़ जाएगी।