Tuesday, March 3, 2026
Home Current News Delhi : MCD By Election के लिए 12 वार्डों पर मतदान जारी,...

Delhi : MCD By Election के लिए 12 वार्डों पर मतदान जारी, 3 दिसंबर को आएंगे नतीजे 

Advertisement

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए आज (30 नवंबर 2025) मतदान हो रहा है। सुबह साढ़े सात बजे से वोटिंग शुरू हो चुकी है जो कि शाम साढ़े पांच बजे तक होगी। यह उपचुनाव उन वार्डों में कराए जा रहे हैं जहां हाल ही में पार्षद या तो विधायक बन गए हैं या अन्य कारणों से पद रिक्त हुए हैं। मतगणना 3 दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि इन 12 वार्डों में मुंडका, शालीमार बाग-बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, द्वारका-बी, दिचाऊं कलां, नारायणा, संगम विहार-ए, दक्षिण पुरी, ग्रेटर कैलाश, और विनोद नगर शामिल हैं। इससे पहले इनमें से नौ वार्ड भाजपा के कब्जे में थे जबकि तीन पर आप के पार्षद थे। भाजपा ने उपचुनाव में भारी जीत का दावा किया है तो आम आदमी पार्टी ने भी अपने पार्षदों की संख्या बढ़ाने का भरोसा जताया है।

उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव पर्यवेक्षक और व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।