दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हवाएं चलने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 59 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।