दिल्ली में आज से सरकारी कर्मचारियों के लिए ई-बस सेवा शुरू करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली सरकार आज से राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एक विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने जा रही है।

परिवहन आयुक्त आशीष कुंद्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘केंद्र सरकार के कर्मचारियों के किदवई नगर और आरके पुरम से केंद्रीय सचिवालय तक पहुंचने के लिए शटल बस सेवाएं शुरू की जाएंगी।’

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए गुलाबी बाग से दिल्ली सचिवालय तक ई-बस शटल सेवा का संचालन किया जाएगा।