Wednesday, February 18, 2026
HomeCurrent NewsDelhi Election 2025 Voting: दिल्ली में 5 बजे तक हुए 57.70% तक...

Delhi Election 2025 Voting: दिल्ली में 5 बजे तक हुए 57.70% तक मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान प्रक्रिया आज, 5 फरवरी को सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान हुआ है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि राजधानी के मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करने में सक्रियता से भाग ले रहे हैं। इस चुनाव में कुल 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।

कितने बजे हुआ कितना मतदान

सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत केवल 8.10% था, लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, मतदान की संख्या में तेजी आई। दोपहर 1 बजे तक यह आंकड़ा 33.31% और दोपहर 3 बजे तक 46.4% पहुंच गया। अब शाम 5 बजे तक कुल 57.70% मतदान दर्ज किया गया है, जो पिछले चुनावों की तुलना में एक सकारात्मक संकेत है।

दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान हुआ है.

  • जंगपुरा में 55.23
  • कालकाजी 51.81
  • मोती नगर 55.21
  • मादीपुर 58.30
  • राजौरी गार्डन 58.96
  • चांदनी चौक 52.76
  • सदर बाजार 57.06
  • कृष्णा नगर 59.50
  • लक्ष्मी नगर 57.37
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments