Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsDelhi : रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

Delhi : रामलीला मैदान में कांग्रेस की महारैली, सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

दिल्ली की सियासत आज फिर गर्म होने वाली है। कांग्रेस रविवार 14 दिसंबर 2025 को रामलीला मैदान में महारैली आयोजित करने जा रही है। पार्टी ने इसे ऐतिहासिक रैली बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव खुद मैदान में उतरकर सभी तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।

देवेंद्र यादव ने तैयारियों का लिया जायजा

इस रैली का उद्देश्य जनता के बीच यह संदेश देना है कि लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और मतदाता सूची में संगठित गड़बड़ियां की जा रही हैं। शनिवार 13 दिसंबर को देवेंद्र यादव ने रामलीला मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “रैली में आने वाले हजारों कार्यकर्ताओं और नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।” इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से शुरु हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि चूंकि रैली दिल्ली में आयोजित हो रही है, इसलिए दिल्ली कांग्रेस की भूमिका और जिम्मेदारी दोनों अहम हैं।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी से बढ़ा जोश

इस निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, अनिल भारद्वाज, जतिन शर्मा, और एडवोकेट सुनील कुमार सहित संगठन के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

जिला स्तर पर हुई रणनीतिक बैठकें

महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली की पांच जिला कांग्रेस कमेटियों में बैठकों का आयोजन हुआ। इनमें पूर्व सांसद रमेश कुमार, सोशल मीडिया विभाग के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष मौजूद रहे।

दिल्ली कांग्रेस पर बढ़ी जिम्मेदारी

उन्होंने बताया कि बसों के स्थान तय कर दिए गए हैं, और सभी ब्लॉकों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। कांग्रेस ने रैली की तैयारी के लिए एक महीना पहले कंट्रोल रूम बनाया था। हर वार्ड से 70-70 कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर उन्हें बूथ स्तर पर सक्रिय किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments