दो दिनों के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता श्री केदारनाथ धाम पहुंची, जहां उन्होंने परिवार के साथ केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा की, उत्तराखंड दौरे के पहले दिन दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता हरिद्वार में आयोजित धार्मिक समारोह में शामिल हुईं, साथ ही उन्होने गंगा आरती भी की।
बता दें कि दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली में सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद उत्तराखंड के दौरे पर हैं, जहां वो अलग-अलग धार्मिक स्थलों के दर्शन कर रहीं हैं।

