Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली धमाका: देशभर के 20 डॉक्टरों पर शिकंजा, 3 गिरफ्तार, 13 हिरासत...

दिल्ली धमाका: देशभर के 20 डॉक्टरों पर शिकंजा, 3 गिरफ्तार, 13 हिरासत में

दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए बम धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस हमले में 10 लोगों की मौत हुई, जिससे मृतकों के परिवार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लोग सदमे में हैं। जांच एजेंसियां आरोपी तक पहुंचने और आतंकवादी नेटवर्क के सुराग जुटाने में लगातार जुटी हुई हैं।

जांच के दौरान यह सामने आया कि ब्लास्ट का संबंध फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़ा है। यहां के कुछ डॉक्टर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल पाए गए। अब तक देशभर में 20 डॉक्टरों पर शिकंजा कसा गया है, जिसमें से 3 को गिरफ्तार किया गया है और 13 डॉक्टर हिरासत में लिए गए हैं।

गिरफ्तार और हिरासत में डॉक्टर

बम धमाके की साजिश के मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 30 से अधिक लोग हिरासत में हैं। गिरफ्तार लोगों में 3 डॉक्टर शामिल हैं:

डॉ. शाहीन सईद

डॉ. मुजम्मिल

डॉ. आदिल

वहीं, ब्लास्ट में शामिल कार में मौजूद डॉ. मोहम्मद उमर मारे गए।

हिरासत में लिए गए अन्य डॉक्टर

अब तक हिरासत में लिए गए 13 डॉक्टरों का विवरण इस प्रकार है:

कानपुर: डॉ. आरिफ

हापुड़: डॉ. फारूक

फरीदाबाद: डॉ. फहीम

नूंह: 2 डॉक्टर

लखनऊ: डॉ. परवेज

बंगाल: 1 डॉक्टर

पंजाब: 1 डॉक्टर

इसके अलावा अन्य 5 डॉक्टर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments