मुंबई से गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोसाब अहमद और मोहम्मद हमाद को दिल्ली लाया गया है। दोनों को आज पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां दिल्ली पुलिस(Delhi and Mumbai) की स्पेशल सेल उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की मांग करेगी।
जांच में सामने आया है कि दोनों का संबंध आतंकी संगठन ISIS से भी रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इन्हें ISIS के हैंडलर ने सोशल मीडिया के जरिए खिलौना कार में बम तैयार करने की ट्रेनिंग दी थी। बताया जा रहा है कि दोनों इस तकनीक में काफी दक्ष हो चुके थे।
खिलौना कार बम से उड़ाने की थी योजना
खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के अनुसार, ये आरोपी अपने हैंडलर के निर्देश पर दिल्ली और मुंबई( Delhi and Mumbai) में खिलौना कार बम के जरिए हमले की योजना बना रहे थे। हालांकि, समय रहते IB की इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई ATS ने संयुक्त अभियान चलाकर इन्हें मुंबई से दबोच लिया, जिससे एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया।