Delhi Acid Attack: सफदरजंग अस्पताल में भर्ती 17 साल की स्कूली छात्रा का चेहरा 8% झुलसा और आंखें भी हुई डैमेज

दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में 17 साल की लड़की पर एसिड अटैक करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने लगभग 10 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दिल्ली एसिड अटैक पीड़ित की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका चेहरा 8% झुलस गया है। आंखें भी डैमेज हो गई हैं। फिलहाल, वह होश में है।

आपको बताए दिल्ली में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन दिल्ली में महिला से छेड़खानी और बदसलूकी के मामले सामने आते रहते हैं। ये एसिड अटैक वाली घटना तब हुई जब लड़की दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास सड़क पर थी। ये 12वीं की छात्रा अपनी छोटी बहन के साथ सुबह साढ़े 7 बजे घर से निकली थी। तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक से पहुंचे और उसपर हमला कर दिया. तेजाब फेंककर बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद ही जख्मी लड़की को सफदरजंग अस्पताल में एडमिट कराया गया था।