Delhi: लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने पार्टी प्रभारियों की नियुक्तियां की

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पार्टी में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कई मोर्चों के प्रभारी नियुक्त किए है। जेपी नड्डा ने युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा. ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है।

बीजेपी ने सुनील बंसल को युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया जबकि, बैजयंत जय पांडा को महिला मोर्चा का प्रभारी, तरुण चुघ को अनुसूचित जाति का प्रभारी, विनोद तावडे को ओबीसी मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है।