Tuesday, March 3, 2026
Home Current News भुज एयरबेस का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना...

भुज एयरबेस का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वायु सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे रक्षा मंत्री

Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज गुजरात भुज एयरबेस का दौरा करेंगे. जहां वो वायु सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे. बता दें कि सैन्य तनाव के दौरान पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन की मदद से भारत के भुज एयरबेस को निशाना बनाने की कोशिश की थी. हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के हमलो को विफल कर दिया था. आखिरकार कोई भी कामयाबी न मिलने और लगातार सैन्य नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान ने सीजफायर की अपील की थी.