HomeBreaking Newsहल्द्वानी के कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा - ‘धाकड़...

हल्द्वानी के कार्यक्रम में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा – ‘धाकड़ धामी’ के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उत्तराखंड इतनी तेजी से विकास करेगा।

‘धाकड़ धामी’ के नेतृत्व की सराहना

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी की तारीफ करते हुए उन्हें ‘धाकड़ धामी’ बताया और कहा कि वह साधारण नहीं, बल्कि धुरंधर नेता हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भी उन्हें भरोसा था कि बीजेपी धामी के नेतृत्व में ही जीत हासिल करेगी और वही हुआ।

विकास की रफ्तार पर जताया संतोष

राजनाथ सिंह ने कहा कि बुनियादी ढांचे के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं के लिए रोजगार और महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में धामी सरकार ने प्रभावशाली काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड आज अध्यात्म और आधुनिकता का सुंदर संगम बन गया है। अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि पहाड़ का पानी और युवाओं की ऊर्जा प्रदेश के विकास में ही उपयोग हो। उन्होंने इसे उत्तराखंड के भविष्य के लिए अहम बताया।

छोटे राज्य ने दिखाई बड़ी उपलब्धि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तराखंड ने जिस तेजी से विकास किया है, वह असाधारण है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्री रहते हुए उत्तर प्रदेश के विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह राज्य इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि धामी ने चार साल में ‘चौका’ लगाया है और उन्हें विश्वास है कि छह साल पूरे होने पर वह ‘छक्का’ भी लगाएंगे। उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार प्रगति कर रहा है।

Read More

CBSE का बड़ा फैसला, हर स्कूल में बनेगा मेंस्ट्रुअल हेल्थ सेंटर, छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित माहौल

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments